सक्ती जिला: फर्जी अंकसूची के आधार पर कई वर्षों से नौकरी कर रहा प्रधान पाठक, RTI से हुआ खुलासा
मालखरौदा, सक्ती: सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के एक गांव में पदस्थ प्रधान पाठक द्वारा पिछले कई वर्षों से फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के जरिए हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में उक्त प्रधान पाठक ने एक फेल छात्र के रोल नंबर का उपयोग कर फर्जी अंकसूची तैयार की थी और उसे अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज के रूप में नौकरी आवेदन में संलग्न किया। इसी आधार पर उसे शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल गई और तब से वह लगातार सेवा में बना हुआ है।
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित रोल नंबर वाले विद्यार्थी की अंकसूची में “अनुत्तीर्ण” दर्ज था, जबकि प्रधान पाठक के दस्तावेज़ में उसी रोल नंबर से उत्तीर्ण अंक दर्शाए गए हैं। इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद मामला आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के दायरे में आता है।
अब यह देखना अहम होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर अनियमितता पर कब और क्या कार्रवाई करता है। सवाल यह भी उठता है कि इतने वर्षों तक विभाग की नज़र इस गड़बड़ी पर क्यों नहीं पड़ी और क्या इस मामले में अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

