जांजगीर-चांपा 09 जनवरी 2026/ आबकारी आयुक्त सुश्री आर शंगीता एवं कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दिघ्रस्कर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत 01 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक जिले में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े मामलों में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 1337 प्रकरणों में कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्प्रिट 2.160 लीटर, देशी मदिरा 227.53 लीटर, कच्ची (महुआ शराब) 4199.920 लीटर एवं 12410 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर कार्यवाही किया गया है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

