सक्ती, 09 जनवरी 2026// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद सेन द्वारा धान खरीदी केंद्र सोनादुला एवं सकर्रा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा निरीक्षण संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 31 जनवरी 2026 तक सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य जारी है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

