आज जनदर्शन में कुल 25 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती, 06 जनवरी 2026 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्रीमती समारीन बाई ने प्रधानमंत्री आवास की राशि की प्रथम किश्त प्रदान करने के संबध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कोमो निवासी चरण दास ने एकीकृत किसान पोर्टल पर कैरी फारवर्ड करवाने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम लिमगाँव निवासी तुलेश पिता रोहित ने लंबित राजस्व प्रकरण निदान करने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत गहरीनमुड़ा निवासी कमलेश कुमार यादव ने अपनी पुत्री कु. मनीषा यादव को नोनी सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्रदान कराने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बीरभाठा निवासी रामचरण केवट ने स्वरोजगार हेतु लोन दिलाने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत नगर पंचायत जैजैपुर निवासी संतोष कुमार ने बिना अनुमति के उनके निजी भूमि पर लगाये गये विद्युत खंभे एवं ट्रांसफ़ार्मर को हटाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मल्दी निवासी श्रीमती लक्ष्मीन बाई राठौर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृत राशि नहीं प्राप्त होने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी कलशराम एवं नारायण प्रसाद गबेल ने चौथा टोकन अनुमति एनआईसी से दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बन्दोरा निवासी श्री राजेंद्र कुमार एवं सोहन लाल गबेल ने तीसरा टोकन अनुमति एनआईसी से करवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
छत्तीसगढ़March 22, 2026अधिवक्ता परिषद की बैठक शामिल हुए विधि मंत्री गजेंद्र यादव
समाज की भावनाओं और जरूरतों को कोर्ट को बताना वकील का दायित्व …गजेंद्र यादव विधि मंत्री
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026नवागढ़ नगर पंचायत के एकाउंटेंट को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया… Video
सक्तिMarch 21, 2026अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, शराब बनाने के 04 नग सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन जप्त
कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/-
रायगढ़March 21, 2026ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने संबंधी प्रशिक्षण 24 मार्च को

