जांजगीर-चांपा 2 जनवरी 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मड़वा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी समितियों में आगामी 7 खरीदी दिवस के जारी टोकन का विवरण संबंधित पटवारी, आरएईओ प्राप्त करेंगे। राजस्व और कृषि विभाग की टीम जारी टोकन में दूसरे और तीसरे टोकन का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान पहुंचते ही उसकी रजिस्टर में विधिवत एंट्री दर्ज की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
कलेक्टर महोबे ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद कर टोकन व्यवस्था, धान तौल, भुगतान प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों में साप्ताहिक आबंटित पी.वी. (भौतिक सत्यापन) अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा उसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। साथ ही धान के अलग अलग किस्म के आधार पर स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री अमित साहू, श्री विनय पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसान देवीराम की मेहनत को मिला आत्मविश्वास, धान बेचना हुआ सरल और सुगम
पेंड्री केंद्र में 190 क्विंटल धान बेचकर किसान के चेहरे की चमक हुई दुगुनी
जांजगीर-चांपा 2 जनवरी 2026/जिले के ग्राम नवापारा के निवासी श्री देवीराम कश्यप आज उन किसानों में शामिल हैं, जिनकी आँखों में मेहनत का सुकून और चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई देती है। इस वर्ष उन्होंने धान खरीदी केंद्र पेंड्री में 190 क्विंटल धान लेकर पहुँचकर अपनी कड़ी मेहनत को एक नई पहचान दी।
देवीराम कश्यप बताते हैं कि खेती-किसानी उनके आय का प्रमुख साधन है। मौसम की मार, लागत का दबाव और बाजार की अनिश्चितता इन सबके बीच उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। समय पर खेत की तैयारी, उन्नत बीजों का चयन, मेहनत और धैर्य इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज उनकी फसल ने उन्हें सम्मानजनक आय और आत्मविश्वास दिया है। धान विक्रय के बाद उनके चेहरे पर दिखी खुशी, मेहनत का सच्चा फल है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा और सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। खरीदी केंद्रों पर नमी परीक्षण, तौल, छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था ने किसानों का भरोसा और बढ़ाया है। धान विक्रय के लिए ऑफलाइन टोकन की सुविधा के साथ-साथ 24×7 “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था किसानों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे न तो भीड़ लगती है, न ही लंबी कतारें, किसान तय समय पर पहुँचकर सहजता से धान बेच पा रहे हैं। देवीराम कश्यप ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि अब धान बेचना पहले से कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और सम्मानजनक हो गया है। इसके साथ ही 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही धान खरीदी ने किसानों में नया उत्साह भर दिया है। उचित समर्थन मूल्य, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान इन सबने खेती को फिर से लाभकारी बनाया है। देवीराम कश्यप की यह कहानी सिर्फ एक किसान की सफलता नहीं, बल्कि यह उस किसान-हितैषी व्यवस्था की जीवंत मिसाल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

