सक्ती, 02 जनवरी 2026// कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 02 जनवरी 2026 को जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में सभापति श्रीमति विद्या सिदार एवं जिला पंचायत सदस्य आयुश शर्मा कृषि स्थायी समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान कृषि, मत्स्य, पशुधन, जल संसाधन, उद्यान, कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., बीज निगम, मार्कफेड विभाग एवं अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये। उप संचालक कृषि श्री तरूण कुमार प्रधान के द्वारा विभागीय योजना में रबी में आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गयी कि जिले में 1500 हेक्टेयर में कृषि विभाग की योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में सभापति महोदया द्वारा जल संसाधन विभाग मिनी माता संभाग क्रमांक 05 एवं 06 के अधिकारियों से मुख्य रूप से रबी फसल हेतु नहर मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर पानी देने पर चर्चा किया गया। जिस पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मेजर एवं माईनर नहर में मरम्मत कार्य चलने के कारण सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। इस हेतु संबंधित क्षेत्र के कृषकों को सूचित किया गया है। उद्यान, कृषि उपज मण्डी सक्ती, आमनदुला एवं जैजैपुर बीज निगम, विद्युत विभाग, पशुधन विभाग ने अपनी-अपनी विभाग के द्वारा जानकारी प्रस्तुत किया गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

