जांजगीर-चांपा 31 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की सशक्त मिसाल बन रही है। योजना के अंतर्गत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही धान खरीदी, साथ ही धान खरीदी केंद्रों में की गई बेहतर, सरल और सुगम व्यवस्थाओं ने किसानों का भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ाया है।
इसी कड़ी में जिले के ग्राम सुकली निवासी किसान भीम गोंड़ की कहानी इसी सुशासन और किसान-हितैषी व्यवस्था की जीवंत मिसाल है। वर्षों की मेहनत, आधुनिक खेती के अनुभव और शासन की पारदर्शी प्रणाली का परिणाम रहा कि उन्होंने धान खरीदी केंद्र पेंड्री में 116 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान भीम गोंड़ बताते हैं कि इस वर्ष ऑनलाइन 24×7 टोकन व्यवस्था ने पूरी प्रक्रिया को आसान बना दिया। न तो भीड़ का सामना करना पड़ा, न ही लंबी कतारों में समय गंवाना पड़ा। तय समय पर केंद्र पहुँचते ही नमी परीक्षण, तौल और विक्रय की सभी प्रक्रियाएँ सहजता से पूर्ण हो गईं। समय पर भुगतान मिलने से उन्हें यह विश्वास हुआ कि अब किसान अपनी उपज पूरे आत्मसम्मान और निश्चिंतता के साथ बेच पा रहे हैं। किसान भीम गोंड़ की सफलता यह सिद्ध करती है कि जब किसान की मेहनत और सुशासन की व्यवस्थाएँ साथ-साथ चलती हैं, तो खेती केवल आजीविका नहीं, बल्कि सम्मानजनक आय और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनती है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

