थाना सारागांव में पदस्थ आरक्षक चन्द्रहास लहरे द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ -साथ मानवता एवं ईमानदारी का सराहनीय परिचय दिया गया।
ज्ञात हो कि आज दिनांक 27.12.25 को आरक्षक चन्द्रहास लहरे जब प्रातः लगभग 11:00 बजे ड्यूटी हेतु थाना सारागांव आ रहे थे, उसी दौरान सारागांव बस स्टैण्ड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक लावारिस थैला पड़ा मिला। थैला उठाकर देखने पर उसमें नगदी रकम एवं आभूषण पाए गए। आसपास किसी व्यक्ति के नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सुभाष चौबे को इसकी सूचना दी थैला थाना लाकर महिला प्रधान आरक्षक लेखक सरस्वती जांगड़े को सुपुर्दनामा किया गया।
थैले की जांच करने पर उसमें ₹68,000/- नगद, पुराने चांदी के जेवरात, आधार कार्ड एवं ग्रामीण बैंक की पासबुक पाई गई। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर ग्राम सरवानी के सरपंच को सूचित किया गया, जिनके माध्यम से थैले के वास्तविक मालिक की पहचान नागेश्वरी धीवर उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सरवानी, थाना सारागांव के रूप में हुई।
संपर्क करने पर पीड़िता द्वारा बताया गया कि उक्त थैला चांपा में सुनार दुकान पर सोना-चांदी बदलने जाते समय गुम हो गया था। पीड़िता को थाना बुलाकर पूछताछ की गई एवं थैले में रखी संपूर्ण सामग्री दिखाने पर उसके वास्तविक स्वामित्व की पुष्टि हुई तत्पश्चात नगदी ₹68,000/- एवं चांदी के पुराने जेवरात, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक विधिवत रूप से पीड़िता को सुरक्षित लौटाए गए।
इस सराहनीय कार्य हेतु आरक्षक चन्द्रहास लहरे ने अपने कर्तव्य के साथ -साथ उच्च नैतिक मूल्यों और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पीड़िता द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी सहानुभूति, विश्वास एवं आभार व्यक्त किया गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

