जांजगीर-चांपा 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित नई रेलवे लाइन अभिसरण क्षेत्र के संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी पत्र के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर छिकारा ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रेलवे लाइन की जानकारी सार्वजनिक होने के पश्चात कुछ लोग अवैध रूप से, बिना वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेज़ों के भूमि खरीद-बिक्री करने में संलग्न हो जाते हैं। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के संभावित अभिसरण क्षेत्र में आने वाले ग्रामों की भूमि की खरीदी-बिक्री शासन के निर्देशानुसार भू-अर्जन की कंडिकाओ का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

