शक्ति / जिला के करही निवासी रामनारायण बघेल की केरल के पलक्कड़ जिले के वायलार असामाजिक तत्वों द्वारा बांग्लादेशी बताकर की गई जघन्य हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है क्योंकि मृतक अत्यंत सरल सीधा और मेहनतकश मजदूर था जो अपनी मां के सपनों का आशियाना याने अधूरे घर को पूरा करने के आस लेकर छत्तीसगढ़ से केरल मजदूरी करने गया था जिसके लिए १७ सितंबर जीवन की अंतिम घड़ी साबित हुई, जब उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
परंतु उससे बदतर स्थिति अब नजर आ रही है जब हत्या के ६वें दिन भी न ही करही गांव के लोगों उसकी उसकी लाश नसीब हुई है और न ही केरल अथवा छत्तीसगढ़ सरकार ने कोई राहत राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की है जबकि शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहब करही गांव से निजी ताल्लुकात रखते हैं लेकिन वे पत्रकारों के सामने भी इस संबंध में कोई जवाबदारी पूर्वक व्यक्त देने से बचते नजर आए।
इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह के कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का नैतिक दायित्व है कि मृतक रामनारायण की लाश को गृह ग्राम करही पहुंचा कर उसके सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने के साथ मृतक के परिजनों अविलंब आर्थिक सहयोग प्रदान करें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

