जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर चौराभांटा शासकीय पूव माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा की प्रधानपाठक श्रीमती किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रकरण की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मध्यान्ह भोजन संचालन में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया। इसके मद्देनज़र विद्यालय में कार्यरत राहुल महिला स्व-सहायता समूह को कार्य से पृथक करते हुए उसके स्थान पर दूसरे पात्र महिला स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रकरण में पर्यवेक्षण स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मध्याह्न भोजन प्रभारी जगेश्वर सिंह शिक्षक एल बी शास पूर्व माध्यमिक शाला चौराभांठा की असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जारी किए गए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों में सतत निरीक्षण और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

