जांजगीर-चांपा 11 दिसम्बर 2025/ हमारा शौचालय हमारा भविष्य के अवसर पर राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी बिलासपुर श्रीमती मोनिका सिंह द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को बेहतर बनाने एवं समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरताल, खटोला, कटघरी कल्याणपुर एवं लटिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राज्य सलाहकार श्रीमती सिंह ने सभी स्वच्छाग्रहियों से गांवों में संचालित कचरा कलेक्शन व्यवस्था, विशेषकर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्कीकरण के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणी में देने हेतु प्रेरित किया तथा स्वच्छ आदतों को अपनाने कहा। राज्य सलाहकार ने यूज़र चार्जेस और प्रोत्साहन राशि से संबंधित जानकारी साझा करते हुए स्वच्छाग्रहियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग, रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों का नियमित उपयोग हो तथा स्वच्छता के मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। इस अवसर पर स्वच्छाग्राही समिति के अध्यक्ष, सचिव, महिला समूह की दीदियां, ग्राम सरपंच, सचिव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

