जांजगीर-चांपा 11 दिसंबर 2025। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के निर्देशन में दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम का नवीन एपिसोड आज प्रसारित किया गया। यह एपिसोड जेंडर कैंपेन – नई चेतना 4.0 पर आधारित रहा, जिसे जिलेभर के ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, सामाजिक जागरूकता एवं अधिकारों की जानकारी पर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए, जिसका ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों एवं समुदाय के अन्य वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की सभी जनपद पंचायतों ने व्यापक प्रचार-प्रसार किया और ग्राम स्तर पर सामूहिक सुनवाई की सफल व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्र हुए और कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीण समुदाय में चर्चा भी आयोजित की गई, जिससे नई चेतना अभियान के उद्देश्य को सुदृढ़ दिशा मिली। दीदी के गोठ का यह एपिसोड जिले में लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

