सक्ती, 09 दिसंबर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी किए जाने के लिए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर धान खरीदी कार्य को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु निरीक्षण किया जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डभरा श्री सी.के. आदिले द्वारा धान खरीदी केन्द्र कंवली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित मिले। केन्द्र में सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएँ, सामग्री तथा पर्याप्त बरदाना उपलब्ध पाया गया। सीसीटीवी और नमी मापने की मशीन से धान की नमी का परीक्षण किया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस दौरान कंवली केन्द्र के विभिन्न गांवों से टोकन कटाकर पहुंचे किसानों से चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सही ढंग से एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। निरीक्षण के दौरान खरीदे गए धान का पुनः समक्ष तौल भी कराया गया, जो सही पाया गया। इसके साथ ही स्केटिंग व्यवस्था, टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा धान लाने की अपील भी की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित आस पास के विभिन्न किसान उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों को इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने का अवसर दिया गया है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने हेतु टोकन ऑनलाइन भी जारी किए जा रहे हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

