’’हमर आवेदन के समाधान विष्णु सरकार ह जरूर करही धनासो बाई
पीएम आवास, शौचालय निर्माण, घर पर नल के लिए आवेदन
रायपुर, 09 अप्रैल 2025
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आज कोरिया जिले में ग्रामीणों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में समाधान पेटी में अपना आवेदन जमा किए। इस मौके पर आवेदन लेकर आई ग्राम ओड़गी के केनापारा निवासी बुजुर्ग श्रीमती धनासो बाई ने मुख्यमंत्री ंश्री विष्णु देव साय के सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि ’’हमर आवेदन के समाधान विष्णु सरकार ह जरूर करही। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवेदन स्वीकार होगा।
सुशासन तिहार के तहत आवेदन देने आए ग्रामीणों का मानना है कि सरकार द्वारा किए गए इन प्रयासों से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मनिहारपारा की उमा बाई ने आवास और शौचालय निर्माण की मांग की, जबकि सागरपुर निवासी श्रीमती मानती बाई ने घर में हैंडपंप या पेयजल के लिए नल लगाने आवेदन किया है। आवेदन देने आए कमलेश राजवाड़े ने कहा कि वे आवास और शौचालय के लिए आवेदन जमा किया है, उन्हें उम्मीद है कि उनका आवेदन का समाधान जरूर होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकेगा। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याएं त्वरित रूप से सुलझाई जाएंगी।
क्रमांक: 157 /मानिकपुरी/ओम
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

