सक्ती, 08 दिसम्बर 2025// छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान 15 नवंबर से शुरू किया गया है। इस अभियान से प्रदेशभर के किसानों की आर्थिक सुरक्षा को नए आयाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू बंजारे की कहानी शासन की किसान हितैषी नीतियों और सुचारू खरीदी व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। किसान समारू बंजारे ने धान उपार्जन केंद्र बेल्हाडीह में 31.20 क्विंटल धान विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किया। धान बेचने के बाद उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति गहरी संतुष्टि व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। किशान श्री समारू बंजारे ने कहा पहले टोकन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, पूरा दिन निकल जाता था। अब मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन कट जाता है। समय पर सूचना मिल जाती है और केंद्र पहुंचते ही तुरंत तौलाई हो जाती है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। उन्होंने विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई ऑनलाइन टोकन प्रणाली को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। किशान ने बताया कि अब खरीदी केंद्रों में न तो भीड़ की समस्या है और न ही किसी प्रकार की परेशानी। त्वरित तौलाई, पारदर्शी प्रक्रिया, समय पर भुगतान जैसी सुविधाओं ने किसानों में उत्साह और भरोसे का माहौल बनाया है। किसान अब सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर आत्मविश्वास के साथ अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। सक्ती जिले में सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था सरकार की किसान हितैषी सोच को मजबूत रूप में प्रस्तुत कर रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

