सक्ती, 07 दिसम्बर 2025/ ज्ञान तप और सतत प्रयास जब संगठित होकर फलित होते हैं, तब एक साधक का समर्पण समाज के सम्मुख प्रेरणा का शाश्वत उदाहरण बनता है। समाजशास्त्र के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, संवाद व अनुसंधान की साधना में रत श्रीमती मथुरा महिलांगे माहेश्वरी ने इसी सत्य को सिद्ध किया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान किए जाने के साथ ही इस उपलब्धि ने न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में गौरव की ज्योति प्रज्वलित की है, बल्कि प्रदेश की शैक्षणिक चेतना में भी एक नया अध्याय जोड़ा है।
सक्ति जिले के ग्राम फरसवानी-डभरा में जन्मी व पली-बढ़ी प्रो.महिलांगे, पिताम्बर महिलांगे एवं श्रीमती शांति देवी की ज्येष्ठ पुत्री हैं। वर्तमान में वे शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में अपने शिक्षकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। ग्रामीण जीवन, महिला विकास एवं सामाजिक संरचना के अंतर्संबंधों पर उनका शोध अत्यंत महत्त्वपूर्ण व समयानुकूल माना जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण— छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्रामीण संदर्भ में एक समाजशास्त्रीय अध्ययन शीर्षक पर आधारित यह शोध आज की ग्रामीण स्त्री की वास्तविक स्थिति, चुनौतियों व उन्नति के मार्गों पर गंभीर विमर्श प्रस्तुत करता है। इस शोध कार्य के निर्देशन में डॉ. साधना सोम (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र—डीपी.विप्र. महाविद्यालय, बिलासपुर), सह-निर्देशक डॉ. के.पी. कुर्रे, डॉ. महेश पाण्डेय सहित अनेक शिक्षकों व सहकर्मियों का बहुमूल्य मार्गदर्शन रहा। उपलब्धि के इस क्षण पर प्रो. महिलांगे ने अपने सभी सहयोगियों, शिक्षकों व परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक समर्थन और विश्वास के फलस्वरूप ही संभव हुई है।उनकी यह उपलब्धि न केवल जांजगीर-चांपा अथवा सक्ति जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उन सभी छात्र-छात्राओं हेतु प्रेरणा है जो ज्ञान और शोध के पथ पर अडिग रहते हुए समाज व देश के लिए उपयोगी दृष्टि विकसित करने का संकल्प रखते हैं।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

