दृष्टिबाधित बच्चों को मिली है ईश्वर की विशेष दृष्टि… रश्मि गबेल
शालेय उत्सव दृष्टि बाधित बच्चों में अंतर्निहित प्रतिभाओं को निहारने का मंच… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती में दो दिवसीय शैली उत्सव का शुभारंभ अभ्यागतों के द्वारा भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से रश्मि गबेल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को ईश्वर ने विशेष दृष्टि प्रदान की है तथा कामना है कि आप सभी बच्चे अपने प्रतिभा से इस विद्यालय का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दृष्टि विशेष विद्यालय सक्ती के शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि यह मंच हमको दृष्टिबाधित बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं को निहारने और उन्हें प्रोत्साहित करने अवसर देता है ताकि देश के भविष्य दृष्टिहीन दिव्यांग बच्चे समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर समाज एवं देश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
विद्यालय की संचालिका बिंदेश्वरी आदिले ने विद्यालय के इतिहास बताते हुए कहा कि अल्प समय में जनभागीदारी समिति के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर वासियोंके सहयोग उन्नति के पथ पर अग्रसर है तथा भविष्य में भी आप सबक सहयोग से बच्चे अपने पैरों पर खड़े होकर मिसाल बनेंगे तो वहीं जनभागीदारी समिति के उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि समाज के सहयोग से शीघ्र ही शासन द्वारा भूमि आबंटन के साथ विद्यालय भवन मूर्तरूप लेगा ।
इन पलों में दृष्टिहीन विद्यालय की प्राचार्य ज्योति महंत में आगंतुक अथितियों के प्रति साधुवाद प्रगट किया तथा सफल मंच संचालन करते हुए प्रदेश श्रीवास ने उपस्थित जनों का ध्यान आकृष्ट कराया कि जहां सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह हर बहन को 1000रु प्रतिमाह देती है वहीं सरकार विकलांग व्यक्ति को आज भी 500रु प्रतिमाह देती है, यह विसंगति दूर हो।
आज कार्यक्रम के दरमियान मंचासिन विद्यालय के संस्थापक जसवंत आदिले, पुष्पेंद्र कौशिक सचिव जनभागीदारी समिति, लाला सोनी पार्षद, रामदीन पूर्व पार्षद, विजया जायसवाल पूर्व पार्षद, नारायण गबेल, सी पी मनहर प्राचार्य के द्वारा देव पूजन के उपरांत सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर एवं दृष्टिहीन दिव्यांग बच्चों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन किया गया तथा अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

