प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश
आज जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए
जांजगीर-चांपा 01 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के साथ और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील शिवरीनारायण के ग्राम केरा निवासी चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम मुलमुला निवासी राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा भूमि स्वामी अधिकार पत्र जारी करने, ग्राम तनौद निवासी शांति लाल श्रीवास द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम महमदपुर निवासी श्रीमती मोंगरा बाई श्रीवास द्वारा राशन कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

