02 दिसम्बर को कार्यालय नगर पंचायत जैजैपुर में शिविर का होगा आयोजन
सक्ति, 01 दिसम्बर 2025 // शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित करने हेतु आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सीडिंग, मृत हितग्राहियों के विलोपन हेतु उक्त योजनांतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों का शत–प्रतिशत सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही दिव्यांगजनों के यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने तथा छूटे हुए दिव्यांगजनों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। इस कार्य के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों में तिथिवार शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 02 दिसम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत जैजैपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का डी.एल.सी., मोबाइल नंबर, आधार सीडिंग एवं दिव्यांगजनों का यू.डी.आई.डी. कार्ड पंजीयन तथा उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन संबंधित कार्य किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शिविर के सम्बन्ध में जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार कराने तथा मुनादी कराते हुए सुव्यवस्थित शिविर आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 24 नवम्बर को कार्यालय नगर पालिका परिषद सक्ती में, 26 नवम्बर को कार्यालय नगर पंचायत अड़भार में, 27 नवम्बर सामुदायिक भवन नगर पंचायत डभरा में, 28 नवम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत बाराद्वार नया बाराद्वार और 01 दिसम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत चन्द्रपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

