


सक्ती, 01 दिसम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के उपस्थिति में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर में एड्स रोकथाम, जागरूकता और उपचार सेवाओं पर केंद्रित एक भव्य संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी, एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा समुदाय को समय पर जाँच और उपचार हेतु प्रेरित करना रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने एचआईवी संक्रमण के प्रसार के कारणों, रोकथाम के उपायों तथा अन्य आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एचआईवी, एड्स की थीम पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम दिशा निर्देशों एवं वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर एमडी विशेषज्ञ डॉ. समीर अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश बंजारे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बादल एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली व उत्साह का अनोखा प्रदर्शन
विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली एम.सी. एच. अस्पताल सक्ती परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी। इस जागरूकता रैली ने पूरे नगर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों ने प्रेरक नारों, आकर्षक पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से एचआईवी और एड्स रोकथाम का महत्वपूर्ण संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने बच्चों को जागरूकता के महत्व, सुरक्षित व्यवहार तथा समाज में सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश प्रसारित करने की दिशा में उनकी भूमिका के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

