शक्ति की आराध्य देवी मां महामाया ही करेगी शक्ति का उद्धार… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
राज सुरेंद्र बहादुर के अवसान के बाद राजनीति प्रक्षेत्र में एक मात्र धुरंधर डा चरण दास महंत की बानगी महिला मतदाताओं को साधने सशक्त महिला हस्ताक्षर रश्मि gavel कांग्रेस के शक्ति जिलाध्यक्ष नियुक्त की गई है जो प्रारंभ से ही डॉ महंत की अनुगामी रही है, इससे सबक उनके उन समर्थकों को लेना होगा जो अपनी निकटता का बखान करते समय डा महंत के चश्मे के नीचे से झांक कर लोगों को नापने की कला से अंजान है, क्योंकि जब भी डा महंत ने सिर झुका कर चश्मे से अलग जिस किसी पर निगाह डाली है उसकी राजनीति में शनि का प्रकोप नजर आने लगता है फिर उसका सूर्य कितना भी मजबूत हो अर्थात वह कितना भी तेजस्वी हो, उसके राजनीतिक सफलता पर ग्रहण लगती चली जाती है।
साफ है, शक्ति की वर्तमान राजनीति के एकमात्र और सशक्त हस्ताक्षर डा महंत का सीधा नजर आप पर है तो आप मुकद्दर का सिकंदर हो वरना उनकी वक्र दृष्टि से लोग घायल होकर ही रह जाते हैं। फिर चाहे वह डा महंत को छोड़ कर कहीं भी जाएं, राजनीति करने लायक नहीं रह जाते हैं क्योंकि डा महंत के फितरत में यह भी शामिल है कि विरोधी दल से उनका निपट प्रेम का प्रभाव इतना होता है कि उनका शिकार व्यक्ति वहां जाकर भी उनके दुष्प्रभाव से नहीं बच पाता। इन परिस्थितियों में हिंदी फिल्मों का यह डायलॉग उन पर ठीक फबता है कि हमारे दरबार में तुम आए अपने मन से, पर जब आ गए हो तो अब तुम्हारे जीने_मरने दोनों में, मर्जी हमारी चलेगी… इसलिए डा महंत की चरण में जाने के पहले ही सोच लें कि अगर उनके हो गए तो फिर, जीने मरने तक उनका साथ निभा सकते हो या नहीं, वरना यह तय है कि उनके कोप भाजन का शिकार व्यक्ति राजनीति क्षेत्र में शक्ति इलाके में महंती नहीं कर सकता।
वैसे भी शक्ति क्षेत्र का इतिहास रहा है, यहां BJP कांग्रेस की B पार्टी ही नजर आती रही है अर्थात BJP कभी महल के इशारों पर चली है तो अब महंत के बातों का भली भांति मान रखती है। फिलहाल शक्ति जिले के एकमात्र सर्वमान्य नेता डा चरणदास महंत हैं, कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी।
ऐसी स्थिति में कबीरहा महंत समाज और गबेल समाज के बीच आंतरिक गठबंधन से इंकार नहीं किया जा सकता।
खासकर! जब शक्ति क्षेत्र में डा महंत के खास तेली समाज के अपने लोगों से उनकी खटास जग जाहिर है। फिर, राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता तथा परिस्थितियों के अनुकूल राजनीतिक रिश्ते सबसे जल्दी बदल जाते हैं।
जहां तक रश्मि gabel के जिलाध्यक्ष बनने की पटकथा तभी लिखी जा चुकी थी जब राजनीति के गलियारों में यह चर्चा आम हो गई थी कि शक्ति जिलाध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है, फिर चतुर सुजान डा महंत इस बात के लिए ख्यातिलब्ध हैं कि उनके आने की खबर फैल जाने के तीन_चार घंटे के बाद घर से निकलते हैं फिर उनको जिसे ताज पहनाना हो उसका लाइन क्लियर महिला अध्यक्ष की बात फैलाकर बहुत पहले ही कर दी गई थी। तब, आज कुछ लोगों के द्वारा रश्मि gabel की नियुक्ति को लेकर असहमति व्यक्त करने की बात नक्कार खाने की तूती के अलावा कुछ भी नहीं है जिसे डॉ महंत के राज में कोई सुनने वाला भी नहीं है।
परंतु, यक्ष प्रश्न यह है कि अब शक्ति की आम जनता से स्वहित चिंतन कब करेगी। उसे अपने हित के लिए खुद सोचना होगा कि अपने_अपने इन सेटिंग बाज नेताओं के साजिश से परे कैसे क्षेत्र के वास्तविक विकास के लिए अलग हटकर पहल करे… क्योंकि BJP कांग्रेस के अनैतिक ठगबंधन में शामिल नेताओं से कैसे निजात मिले और नवोदित शक्ति जिले के विकास के लिए हकीकत में पहल हो क्योंकि आज शक्ति की स्वर्णिम अतीत बाजार ग्राउंड, मवेशी बाजार, बुधवारी बाजार, राउत मेला आदि लगभग समाप्त हो चुके है तो वहीं जिला व तहसील न्यायालय, जिला अस्पताल, सरकारी कालोनियां पलायन के कागार पर हैं…फिर तो यही बात होगी, राजा गए, राज गई… जेठा आबाद और शक्ति बर्बाद…जय श्री राम…जय महामाया… हे शक्ति की मां, अपने शक्ति से ही शक्ति की रक्षा करें, यही कामना, यही प्रार्थना मां तेरी चरणों में… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

