जांजगीर-चांपा 28 नवंबर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अमरताल धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां धान का उठाव की धीमी प्रगति पर एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध पर उन्होंने समिति प्रबंधक के प्रति नाराजगी व्यक्त की एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही धान उठाव समय-सीमा में उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धान मिलर्स से चर्चा की। संग्रहण केंद्र के मजदूरों के भुगतान समय पर करने कहा। इसके साथ उन्होंने पकरिया झूलन और भदरा धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में आद्रता मापी मशीन और तौल उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की तथा किसानों से चर्चा कर उनकी एग्रीस्टैक पंजीयन में आ रही समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर तत्काल निराकरण करने दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाइवे से केंद्र तक पहुँचने वाले मार्ग पर संकेतक बोर्ड और स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए।
उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण में समिति प्रबंधकों को तौल और खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जानकारी किसानों को तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की देरी या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रकबा समर्पण का कार्य शीघ्रता एवं निरंतर करें। धान उपार्जन के पश्चात शेष रकबे को कृषक से सहमति पत्र लेकर रकबा समर्पण करें। उन्होंने कहा कि खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी किया जा रहा है। उन्होंने खरीदी केंद्रों में धान का सुरक्षित स्टेकिंग सुनिश्चित किया जाए और किसानों के लिए पीने का पानी, शेड, बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि एग्रीस्टैक पंजीयन एंट्री के संबंध में समस्या बतायी। जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी कौशल साहू, डीएमओ, समिति प्रबंधक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे





ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

