सक्ती,28 नवंबर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन द्वारा विगत जनपद पंचायत डभरा क्षेत्रांतर्गत नवीन ग्राम पंचायत मांजरकुद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन, मुक्तिधाम, शालाओं आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शालाओं में अध्ययनरत बच्चों से उनके शिक्षा के संबंध में चर्चा के दौरान सवाल जवाब किया गया, जिसमें बच्चों के द्वारा संतोष जनक जवाब दिया गया। जिला पंचायत सीईओ द्वारा शिक्षको को शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम मांजरकुद के आवास के संबंध में आवास मित्र व ग्राम रोजगार सहायक से पूछताछ किया गया और मौके का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ शाला डभरा का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें पी.एम.श्री योजना अंतर्गत चल रहे अटल टेकरिंग एवं कला संस्कृति कक्ष भवन का निरीक्षण किया गया। साथ ही 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं से उनके शिक्षा के संबंध में सवाल-जवाब व चर्चा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जपं डभरा सी. के. आदिले, ज्ञानिकचंद जांगड़े, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सत्येन्द्र पटेल, आशीष पटेल , परमेश्वर पटेल एवं जनपद पंचायत के सभी तकनीकी अमला, साथ ही ग्राम मांजरकुद के आम नागरिक एवं स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

