सक्ती, 27 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा से की गई नियुक्ति के विरोध में मध्यप्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उठाए गए कलमबंद हड़ताल के कदम को पूर्ण समर्थन प्रदान किया है।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि संघ का यह स्पष्ट मत है कि जनसम्पर्क एक विशिष्ट एवं विशेषज्ञता-आधारित संवर्ग है, जिसमें उच्च पदस्थापना केवल अनुभवी एवं प्रशिक्षित पीआर कैडर के अधिकारियों को ही दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग के अपरसंचालक के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त करने का निर्णय न केवल जनसम्पर्क संवर्ग की स्थापित परंपराओं के विपरीत है, बल्कि विभागीय कार्यकुशलता, पेशेवर मानकों और संवर्गीय स्वायत्तता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
अध्यक्ष तंबोली ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की प्रकृति मूलतः विशेषज्ञतापूर्ण है, जहाँ रणनीतिक संचार, मीडिया प्रबंधन, जनभावना विश्लेषण एवं सरकारी नीतियों के प्रभावी प्रसार जैसी जिम्मेदारियाँ गहन अनुभव और तकनीकी दक्षता की मांग करती हैं। ऐसे में अन्य सेवाओं से प्रतिनियोजन अथवा प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई नियुक्तियाँ संवर्ग की मूल भावना को कमजोर करती हैं और विभागीय मनोबल को आहत करती हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी जिस कारण से विरोध और कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं, वे कारण पूर्णतः उचित और संवर्गीय गरिमा के अनुरूप हैं। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन करता है।
संघ का मानना है कि वरिष्ठ पदों पर पीआर कैडर के अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से विभागीय निरंतरता, कार्यकुशलता, पेशेवर गुणवत्ता और संस्थागत मनोबल सुदृढ़ होता है।
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने आशा व्यक्त की है कि इस विषय पर आवश्यक संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार कर जनसम्पर्क संवर्ग की विशिष्ट प्रकृति, परंपरा और पेशेवर मानकों को सुरक्षित रखा जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

