जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025/ जिले में संविधान दिवस के अवसर पर आज सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों के साथ संविधान दिवस मनाया गया और भारत का संविधान की उद्देशिका का वाचन और जल संरक्षण की ली शपथ ली गई।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में मनरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों और स्व सहायता समूह की दीदियों, युवाओं, स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के वाचन से की गई। इसके बाद मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर चर्चा, जल संरक्षण और सरोवर सुरक्षा की शपथ, सांस्कृतिक गतिविधियां, तथा अमृत सरोवर की सफाई, गाद निकालने और पौधारोपण की गतिविधियां आयोजित की गई। अमृत सरोवर तट पर श्रमदान और पौधारोपण किया गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

