वन अधिकार प्रकोष्ठ में समन्वयक और एमआईएस सहायक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रण तिथि में हुआ संशोधन
28 नवम्बर तक किए जा सकते है आवेदन
सक्ती, 24 नवम्बर 2025// आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एक पद एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) एक पद की नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए 19 नवम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें अपरिहार्य कारणों से अंतिम तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार अब इच्छुक आवेदक दिनांक 28 नवम्बर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते है। अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

