जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विधानसभा जांजगीर-चांपा अंतर्गत जांजगीर एवं पेण्ड्री में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और फॉर्म प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बीएलओ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने कहा कि घर-घर सर्वे के दौरान प्राप्त फॉर्म-6 (नाम जोड़ने), फॉर्म-8 (संशोधन) आदि सभी आवेदन को व्यवस्थित रूप से संकलित कर समय पर जमा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रगति कम वाले क्षेत्रों की पहचान कर संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पवन कोसमा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

