जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 19 नवम्बर वीरांगना दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जांजगीर, शा० जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यायल जांजगीर में वीरांगनाओं से प्रेरणा-समाज में सकारात्मक बदलाव की थीम पर जागरूकता सह कार्याशाला आयोजित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यशाला में बालिकाओं को भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंतीबाई, सावित्रीबाई फुले, मिनीमाता एवं बहादुर कलारिन के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और छात्राओं को भी परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही साइबर बुलिंग, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नवा बिहान, बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन योजना की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बालिका सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं परामर्श, चिकित्सीय व विधिक सहायता, पुलिस सहायता, अस्थाई आश्रय और हेल्पलाइन 181 व डायल 112 के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान केन्द्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर सुश्री एच. निशा खान, सायको सोशल-काउंसलर श्रीमती सरस्वती सोनी, कैसवर्कर श्रीमती सुष्मा सिंह, कॉलेज के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

