जांजगीर-चांपा 21 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 01 अक्टूबर 2025 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनो के देख-भाल, संरक्षण, मनोरंजन एकाकी जीवन से बचाव और सुरक्षा के उद्देश्य से जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डेकेयर सेंटर-सियान गुड़ी स्थापना की घोषणा की गई है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा डेकेयर सेंटर-सियान गुड़ी स्थापना एवं संचालन हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया जिले में डेकेयर सेंटर-सियान गुड़ी का संचालन किया जाना है। सियान गुड़ी का संचालन विभागीय, गैर मान्यता प्राप्त एन.जी.ओ, ट्रस्ट, सी.एस.आर. ईकाईयों, ग्रामीण नगरीय निकाय, चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान द्वारा किया जायेगा। जिनका कम से कम 3 वर्ष का समाज सेवा, स्वास्थ्य, वरिष्ठजन कार्य करने का अनुभव हो। डेकेयर सेंटर-सियान गुड़ी का संचालन किये जाने हेतु इच्छुक विभागीय, गैर मान्यता प्राप्त एन.जी.ओ, ट्रस्ट, सी.एस.आर. इकाइयों, ग्रामीण नगरीय निकाय, चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण जांजगीर से दिशा निर्देश प्राप्त कर 05 दिसम्बर 2025 दोपहर 3 बजे तक प्रस्ताव आमंत्रित किया जाता है।
नियम एवं शर्तें –
ऐसी विभागीय मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था, ट्रस्ट, स्थानीय निकाय जो कम से कम 3 वर्ष समाज सेवा, स्वास्थ्य, वरिष्ठजन कार्य करने का अनुभव हो। आवश्यक दस्तावेज – पंजीयन पत्र, उपनियम, वार्षिक रिपोट/ ऑडिट, कार्यालय/स्थान, साक्ष्य, मानव संसाधन योजना, स्थानीय निकाय एनओसी / सहयोग पत्र प्रस्तावित गतिविधि – कैलेंडर व बजट उपलब्ध कराना।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

