जांजगीर-चांपा, 19 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे आज खरौद उपार्जन केंद्र पहुंचे और वहाँ की संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसान का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने किसान से खरीदी प्रक्रिया, व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर महोबे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। खरीदी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की जाए। उन्होंने बारदाना उपलब्धता, इंटरनेट सुविधा, पेयजल, छाया, बिजली, चबूतरा और पहुंच मार्ग जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को केंद्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

