जांजगीर-चांपा 18 नवम्बर 2025/ कार्यालय कलेक्टर जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतमाला परियोजना अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में किये गये भूमि अधिग्रहण में अनियमितता के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर से जानकारी प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतमाला परियोजना अंतर्गत संबंधित किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है तथा जांच में प्रकरण निरंक पाया गया है।
कंडिका (iv) के संबंध में जानकारी अनुसार मूल खसरे को केवल अधिक मुआवजा प्राप्त करने के प्रयोजनो से छोटा-छोटा भूखण्डों में विभाजन कर मुआवजा प्रकरण तैयार नही किया गया है। इस कार्यालय द्वारा प्रकरणों में सभी किस्म के भूमि का मूल्यांकन कलेक्टर द्वारा निर्धारित गाईड लाईन प्रचलित वर्ष अनुरूप (मार्गदर्शक मूल्य सिद्धांत) जो जिला मूल्यांकन समिति एवं केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड एवं महानिरीक्षक पंजीयन छ.ग. रायपुर (प्रारूप 3) के तहत प्रति हेक्टेयर की दर से की गई है। भू-अर्जन, हेतु आशय पत्र प्राप्ति दिनांक के उपरान्त मूल भूमि के हस्तांतरण बंटवारा, व्यपवर्तन, नवीन निर्माण, इत्यादि मुआवजा हेतु सम्मिलित किये जाने से संबंधित किसी प्रकार की कार्यवाही इस कार्यालय द्वारा नहीं की गई है। भू-अर्जन प्रकरण नियमानुसार विभाग द्वारा प्रस्तुत संयुक्त प्रतिवेदन, मूल्यांकन के अनुरूप किया गया है। अधिक मुआवजा प्राप्त करने हेतु पूर्व दिनांक से फर्जी नामांतरण, बंटवारा प्रकरण तैयार कर मुआवजा स्वीकृत किये जाने से संबंधित किसी प्रकार की कार्यवाही नही की है। धारा-3 राजपत्र प्रकाशन के समय प्रचलित राजस्व अभिलेख (बी-1, खसरा पांचसाला) के आधार पर की गई है। मुआवजा पत्रक तैयार करते समय भूमि पर स्थित संपत्तियों की जानकारी विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रपत्र एवं मूल्यांकन के अनुसार नियमानुसार किया गया है। उक्त संबंध में किसी भी दावा-आपत्ति के लिए 15 दिवस के भीतर भू-अर्जन अधिकारी, जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के उपरांत प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट में अपलोड किया गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

