सक्ती, 18 नवंबर 2025 // जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी महाअभियान संचालित है सभी धान खरीदी केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से धान खरीदी कार्य हो इसका सभी राजस्व और पुलिस अधिकारी विशेष ध्यान रखें। जिससे किसी भी धान खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने राजस्व और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जहां कही भी पुलिस विभाग की आवश्यकता होगी वहां हमें जरूर बताए। पुलिस विभाग तत्परता से पहुंचकर पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, पेट्रोलिंग व्यवस्था, सायबर अपराध रोकथाम तथा महिला सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई, अन्य पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

