सक्ती, 18 नवम्बर 2025// खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश भर में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान की शुरूआत हो गई है। जिसके तहत नवगठित सक्ती जिले में सक्ती विकासखण्ड के ग्राम सक्ती कादांनारा में विगत दिवस एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, रामनरेश यादव, सरपंच कृष्णा पटेल उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी का फूल माला से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया और उपस्थित किसानों को फूल माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं किसान की धान को तौलकर धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ। एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए समय पर किसानो की धान की तौल किया जाये इसका ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर भरत पटेल, रामकुमार सिदार, नरेश सिदार, राम लाल पटेल, ननकी दऊ चौहान, कार्तिक पटेल, सखा राम, सीता राम पटेल, रामेश्वर पटेल, मोनू पटेल, घनश्याम, चूड़ा मड़ी, राजकुमार, रामकुमार मरावी, धानखरीदी प्रबंधक विनोद बरेठ आदि उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

