समाज प्रमुखों का ब्राह्मण समाज का अनुकरणीय पहल…अधिवक्ता चितरंजय पटेल
ब्राह्मण प्रीमियर लीग के गरिमामय मंच से समाज प्रमुखों का सम्मान एक अनुकरणीय पहल है जिसके लिए मंच के प्रमुख विनय शर्मा के साधुवाद के पात्र हैं, यह बात अघरिया समाज के प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज प्रारंभ से ही सर्व समाज का पथ प्रदर्शक रहा है तथा इसी परंपरा के अनुक्रम में पंडित विनय शर्मा ने ब्राह्मण प्रीमियर लीग के मंच से समाज जनों को जोड़ने का प्रयास किया है जो सर्व समाज के लिए अनुकरणीय संदेश है कि सबको साथ ले चलने के लिए हर आयोजन एक माध्यम बन सकता है।
विदित हो कि पंडित विनय शर्मा के अगुवाई में ब्राह्मण समाज द्वारा रात्रिकालीन ब्राह्मण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता खेल परिसर में ११ से २२ नवंबर तक आयोजित है जिसमें १६ टीम शामिल है जिसके पंचम दिवस पर अघरिया समाज प्रमुख के हैसियत विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल का आयोजक विनय शर्मा के द्वारा अभिनंदन किया गया।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

