सिंघीतराई, सक्ती 15 नवंबर। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही व ओड़ेकेरा स्थित आठ स्कूल के 405 छात्र-छात्राओं को बैग के साथ स्टेशनरी वितरित किए। शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल के हाथों सिंघीतराई स्थित शासकीय हाई स्कूल के 125 विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित किए गए। इससे पूर्व निमोही, कठर्रापाली, कानाकोट, सराईपाली चेचंग, ओड़केरा और बेनीपाली के 280 विद्यार्थियों को बैग और स्टेशनरी दिए जा चुके हैं। व्हीएलसीटीपीपी प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विद्यार्थियों को कपड़े के थैले भी वितरित किए।
व्हीएलसीटीपीपी द्वारा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन की दिशा में प्रारंभ कार्यक्रम पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर विश्वसनीय और सतत ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही अपने आसपास के समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कटिबद्ध है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के विजन के अनुरूप उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता है। चूंकि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य हैं ऐसे में उनके प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से मजबूत कल की नींव रखी जा सकती है। श्री आहूजा ने ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने सिंघीतराई के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से बातचीत कर शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि क्षेत्र के शैक्षणिक एवं चहुंमुखी विकास के प्रति व्हीएलसीटीपीपी कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। पटेल ने स्कूल परिसर में स्थित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी के औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रमुख कृष्णा व्ही. कुलकर्णी, पावर सेक्टर सीएसआर प्रमुख श्रीमती कृतिका भट्ट सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद ग्राम पंचायत सिंघीतराई के सरपंच प्रतिनिधि घुरुआराम सिदार ने व्हीएलसीटीपीपी के आयोजन की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और प्रोत्साहन की दृष्टि से ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री सिदार ने स्कूल के उत्तरोत्तर विकास की दृष्टि से अनेक रचनात्मक सुझाव दिए। इस अवसर पर उपस्थित सिंघीतराई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष अमृतलाल डनसेना, सिंघीतराई के उप सरपंच नरेंद्र डनसेना, पंच घनश्याम डनसेना व श्रीमती रूक्मिणी भारद्वाज तथा शिक्षक आर.के. पटेल ने व्हीएलसीटीपीपी की पहल को उत्कृष्ट बताया।
———–


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

