जांजगीर-चांपा 14 नवम्बर 2025 / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में कुल 1646 नग बैलेट यूनिट, 864 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1375 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के रख-रखाय करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, हितेश यादव, दिगम्बर पटेल, जगमोहन पाटले एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

