स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और परीक्षण रिपोर्ट की शुद्धता बनाए रखना स्वास्थ्य केंद्रों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – कलेक्टर
सक्ती, 10 नवम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ओ.आई.सी. व डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुजा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ. सुदर्शन भारद्वाज एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नर्सिंग होम एक्ट एवं पैथोलॉजी संचालन मानकों के अंतर्गत निजी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर तोपनो ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और परीक्षण रिपोर्ट की शुद्धता मरीजों के जीवन से सीधे जुड़ी है। इसलिए स्वास्थ्य केंद्रों और पैथोलॉजी केंद्रों में मानक प्रक्रियाओं एवं नियमों का पालन होना अति आवश्यक है और यह उनकी जिम्मेदारी भी है। कलेक्टर ने निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी निजी अस्पतालों एवं पैथोलॉजी संचालको सभी को आवश्यक अभिलेख, प्रक्रिया एवं सुविधाएँ पूर्ण रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विगत दिवस निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत मां गायत्री पैथोलॉजी, आरोग्य पैथोलॉजी संस्थान आदि में सेवा प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, मरीज सुविधाएँ, प्रसूति सेवाओं की उपलब्धता एवं नर्सिंग होम एक्ट के अनुपालन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ पैथोलॉजी केंद्रों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जबकि कुछ स्थानों पर दस्तावेजों एवं मानक प्रक्रिया पालन में कमी पाई गई। संबंधित केंद्रों को निर्धारित समय सीमा में सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिया गया है। निरीक्षण में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से मानको को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। जिसमे सैंपल संग्रह एवं परीक्षण प्रक्रिया का मानक संचालन, रेफ्रिजरेशन व कोल्ड चेन की व्यवस्था, टेस्ट लॉग-बुक एवं रिपोर्ट रजिस्टर का अद्यतन संधारण, बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण और दर सूची एवं परीक्षण शुल्क का स्पष्ट प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में विभागीय नोडल अधिकारी एवं तकनीकी दल शामिल थे।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

