लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की १५० वीं जयंती पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी मार्च समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ऐतिहासिक पल नजर आ रहा था।
रन फॉर यूनिटी मार्च पवित्र तुरी धाम से शुरु होकर शक्ति नगर के लिए प्रस्थान हुई जिसका तुरी धाम के बाद ग्राम बासीन में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधक पुष्पेंद्र चंद्रा, सुरेश जायसवाल सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के साथ स्कूल परिवार के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया, तब पूरा वातावरण भारत माता की जय…वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ महतारी की जय तथा सादर वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के उद्घोष से गूंज रहा था।
विदित हो कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के १५० वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में देश के प्रति सरदार पटेल के योगदान को अभिनंदन करने के लिए एकता के लिए दौड़* के द्वारा जन जन को जागरूक करने का सात दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में शक्ति जिला प्रशासन के मार्गदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महादेव की नगरी तुरी धाम से शक्ति नगर के लिए रन फॉर यूनिटी मार्च को सांसद कमलेश जांगड़े के साथ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने झंडा दिखाकर प्रारंभ किया गया जिसमें आम जन, जन प्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी,अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

