रायपुर, 05 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग के 800 श्रद्धालु तीर्थयात्री आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर के लिए रवाना हुए। ट्रेन को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रवाना होने से पूर्व विधायक कोर्सेवाड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता की कामना की। इस यात्रा में दुर्ग जिले से 459, बालोद जिले से 189, बेमेतरा जिले से 146 तथा समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ से 6 तीर्थयात्री सम्मिलित हुए हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, अनुरक्षक एवं चिकित्सा दल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस यात्रा को लेकर यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, पर्यटन तथा रेलवे विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

