


श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२९ वीं महाआरती में पंडित दिनेश शर्मा सपरिवार हुए शामिल
महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल… अधिवक्ता चितरंजय
नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२९ वीं महाआरती में पंडित दिनेश शर्मा (जांजगीर) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
आज पंडित दिनेश शर्मा ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा महाआरती में आमंत्रित करने के लिए साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप हनुमान को साध लिए तब भगवान श्रीराम स्वमेव मिल जाते है। पंडित दिनेश आगे कहा कि हनुमान लला का आशीर्वाद हमेशा सबको मिलता रहे।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल है।
आज सुबह का श्रृंगार माया ठाकुर तथा शाम का श्रृंगार अंकित अग्रवाल ने कराया एवं दीप प्रज्वलन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की नारी शक्तियों ने किया ।
आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली ने चढ़ाया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, सुनील, कल्याणी, अविनाश गबेल
तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत, सतीश गबेल, पूजा बंजारा, ईश्वर राठौर की ओर से कराया गया। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ने हनुमान परिवार के द्वारा मंदिर के कार्यकर्ता सुरेश देवांगन जन्मदिन को बधाई दिया तो वहीं युवा पत्रकार बजरंग अग्रवाल को सम्माननीय किया गया।
विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

