25 नवम्बर तक किए जा सकते है आवेदन
जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार एवं नगर पंचायत नरियरा के वार्ड क्रमांक 01 व 13 के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 25 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जाँजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने बताया कि विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार एवं नगर पंचायत नरियरा के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ 25 नवम्बर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रा अकलतरा में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

