तुलसी विवाह से कन्या दान के समान मिलता है पुण्य… अधिवक्ता चितरंजय
कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आज भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर पुनः सृष्टि के कार्यों का संचालन आरंभ करते हैं तथा इसी तिथि से ही हम सनातनी शुभ विवाह_गृह प्रवेश आदि धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ करते हैं। साथ ही आज भगवान विष्णु के शालिग राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह ईख (गन्ने) के मंडप के बीच कराया जाता है। कहा जाता है कि तुलसी विवाह करने से व्यक्ति को कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज धुव्र योग के साथ-साथ रवि योग बन रहा है तो वहीं, गुरु कर्क राशि में विराजमान होकर हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र के कन्या राशि में और राहु के साथ होने से नव पंचम राजयोग बन रहा है, जो आर्थिक उन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। इसके अलावा मंगल अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में स्थित होकर रूचक राजयोग बना रहे हैं, जिससे साहस और सफलता के योग प्रबल हो रहे हैं। गुरु, शनि और मंगल का त्रिकोण संबंध नव पंचम राजयोग को शक्तिशाली बना रहा है तो वहीं चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ स्थित होकर विष योग बना रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के संदर्भ में आज सभी विशिष्ट शुभ योग फलित हुए और राज्य की धरती पर विश्व के शक्तिशाली राजनेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में नव निर्मित विधान सभा का लोकार्पण करते हुए राज्य के सुख समृद्धि की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास हेतु अरबों की सौगात दिया है जो इस युवा प्रदेश के रजत जयंती दिवस पर अनुपम उपहार है, लेकिन इन सबसे परे हम सनातन संस्कृति के लोग तुलसी विवाह और गन्ना पूजा उपरांत रसास्वाद के साथ शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि संस्कारों की शुरुवात करें…यही हमारी संस्कृति और परंपरा है जिसके संरक्षण एवं संवर्धन हमारा दायित्व है और इसी तारतम्य हम सबने भी आज सपरिवार श्री हरि विष्णु पूजन के साथ तुलसी शालिगराम विवाह संपन्न कर भगवान से सबके स्वस्थ_समृद्ध एवं सुखी जीवन की प्रार्थना किया।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

