लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि
02 से 04 नवम्बर तक सक्ती में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में होंगे विविध कार्यक्रम
सक्ती, 01 नवम्बर 2025// छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 02 से 04 नवम्बर 2025 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रति दिवस अपराह्न 4:00 बजे से होगा।
कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि विधायक विधानसभा सक्ती एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, विधायक विधानसभा जैजैपुर बालेश्वर साहू, विधायक विधानसभा चन्द्रपुर रामकुमार यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती नीतू राय, अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा श्री कवि वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अरूणा महेंद्र सिंह सिदार, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सक्ती श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा श्री दीपक साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार नारायण कुरें, अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर बलराम चन्द्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार कृष्णा रात्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत चन्द्रपुर ओम प्रकाश देवांगन होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मेघाराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधायक निर्मल सिंहा, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, टिकेश्वर गबेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्रा शामिल होंगे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

