रन फॉर यूनिटी के साथ लोगों ने सरदार पटेल के चित्र के साथ लिया सेल्फी
भारत के प्रथम उप प्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय इतिहास में दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता के लिए स्मरण किया जाता है जहां बारडोली सत्याग्रह में सफल नेतृत्व के लिए उन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा गया तो वहीं प्रथम गृह मंत्री के रूप में उनके साहसिक कदम से ५६२ रियासतों का भारत संघ में विलीनीकरण संभव हुआ फलस्वरूप उन्हें लौह पुरुष के रूप में स्मरण किया जाता है।
आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनको स्मरण करने के लिए देश भर में रन फिर यूनिटी के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा इस तारतम्य शक्ति नगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाया।
इन पलों में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि भारत संघ के साथ सभी रियासतों के एकजुट करना उनके दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम था वरना सभी रियासत परस्पर अपने अहम और स्वार्थवश टुकड़ों में बटे हुए थे जिन्हें एक करना तत्कालीन राजनीति में असंभव था।
आज राष्ट्रीय एकता दिवस की दौड़ में स्कूली बच्चों, पुलिस कर्मचारियों, गणमान्य लोगों के साथ संसद कमलेश जांगड़े, टिकेश्वर गबेल, अभिषेक शर्मा गोलू, भवानी तिवारी, रंजीत अजगले, धनंजय नामदेव आदि के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल रहे। रन फॉर यूनिटी के पूर्व भारत रत्न अटल जी के मूर्ति के साथ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाया।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

