जांजगीर-चांपा में 2 से 4 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन
रायपुर, 30 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शित होगी जिले की उपलब्धियाँ और सांस्कृतिक धरोहर
राज्योत्सव समारोह के दौरान तीन दिनों तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिले की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण करेंगी।
जिले में उत्सव का माहौल, तैयारियाँ जोरों पर
राज्योत्सव की तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मंच, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दल बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवमयी यात्रा का उत्सव मनाएँ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

