जांजगीर-चांपा 30 अक्टूबर 2025/ बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत अफरीद में विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वास्थ्य जीवनशैली के प्रति जागरुकता फैलाना है।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण भारत की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मनीषा चौहान, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शिखा राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री प्रज्ञा यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अंतर्गत कबड्डी, खो-खो बॉलीबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद ऊँची कूद, रस्साकशी इत्यादि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया एवं द्वितीय दिवस बालक वर्ग का प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दिए।
जांजगीर-चांपा 30 अक्टूबर 2025/ बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत अफरीद में विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वास्थ्य जीवनशैली के प्रति जागरुकता फैलाना है।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण भारत की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मनीषा चौहान, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शिखा राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री प्रज्ञा यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अंतर्गत कबड्डी, खो-खो बॉलीबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद ऊँची कूद, रस्साकशी इत्यादि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया एवं द्वितीय दिवस बालक वर्ग का प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दिए।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

