सक्ती, 29 अक्टूबर 2025 // हर इंसान का सपना होता है अपना एक पक्का घर हो, जहां वह सुकून से अपने परिवार के साथ रह सके। यह सपना अब सक्ती जिले के ग्राम पंचायत जेठा निवासी रामप्रसाद बरेठ का भी साकार हो चुका है। वर्षों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने वाले रामप्रसाद आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत नवनिर्मित पक्के घर में चैन से रह रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों के आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सक्ती जिले के गांवों तक भी पहुंच रहा है। सक्ती जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेठा के रामप्रसाद, हजारों हितग्राहियों में से एक हैं, जिनका जीवन इस योजना ने बदल दिया। रामप्रसाद बताते हैं कि उनका पुराना घर मिट्टी की दीवारों पर टिका था, जो पूरी तरह जर्जर हो चुका था, उसमें रहना बेहद कठिन था। फिर उन्हें जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें भी पक्का मकान मिल सकता है। पात्रता मिलने के बाद योजना का लाभ मिला और अब उनका अपना मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह घर उनके लिए सिर्फ दीवारों और छत का ढांचा नहीं, बल्कि सम्मान और चैन का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और कहा कि यह योजना हजारों लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, जो लंबे समय से पक्के घर का इंतज़ार कर रहे थे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

