श्री रामलला तीर्थ धाम, अयोध्या दर्शन हेतु शक्ति जिले से ३७ श्रद्धालु बस से बिलासपुर के लिए प्रस्थान किए, जिन्हें एस डी एम अरुण सोम, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिंहा आदि ने ध्वज फहरा कर रवाना किया।
जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रा के नोडल अधिकारी राज कुमार पटेल के साथ सक्ती डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर से ३६ श्रद्धालु हनुमान लला के दर्शनाथ रवाना हुए।
इन पलों में उपस्थित एस डी एम अरुण सोम ने श्रद्धालुओं को सफल तीर्थ की शुभ कामनाएं दी तो उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य हर श्रद्धालु को अयोध्या धाम की निःशुल्क एवं सुगम दर्शन कराना है जिसे पूरा करने प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत से लगी हुई है। अधिवक्ता चितरंजय ने आगे कहा कि अन्य जिलों की तुलना में शक्ति जिले को सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की संख्या ३६ आबंटित की गई है जो अत्यंत कम है जिसे बढ़ाकर १०० किए जाने योग्य है।
आज इस अवसर पर श्रद्धालू अपने आराध्य प्रभु श्री रामलला के दर्शन की आकांक्षा लिए रवाना हुए जो उत्साह से लबालब नजर आ रहे थे।




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

