श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के जन्म दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंच कर उनके जन्मदिन पर शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर बधाई दिया। इन पलों में युवा मोर्चा के रोशन राठौर,सोमेश सोनी,सूरज देवांगन, लाखन नामदेव,परमेश्वर साहू, देवाशीष पटेल, विजय साहू, राम अवतार साहू,अनुराग विश्वकर्मा आदि के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, नारायण मौर्य कोंडके की गरिमामय उपस्थिति रही। युवा मोर्चा की ओर से लाखन नामदेव ने स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उनके स्वस्थ और मस्त जीवन की दुआ करते हुए कहा कि आप हमेशा हनुमान लला के चरणों की सेवा करते रहें और श्रद्धालुओं पर आपका अपनत्व एवं प्रेम स्नेह बरसता रहे।
विदित हो कि आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर नगर में युवाओं के आस्था केंद्र बना हुआ है तथा सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने जन्मदिन पर श्री हनुमान जी के चरणों में मत्था टेक कर जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं, जो वर्तमान परिवेश में सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आज हनुमान परिवार की नारी शक्तियों ने पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के जन्मोत्सव पर पुरण पूरी, कढ़ही_ पुलाव का भोग लगाकर सामूहिक भोज का आयोजन किया जिसमें सुनीता अमित तंबोली, श्रीमती संध्या ओम वैष्णव, श्रीमती हेमा दिनेश साहू, श्रीमती एकल सोनू देवांगन, श्रीमती लता महेंद्र गबेल, श्रीमती लक्ष्मी बेदी के साथ पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवा, गौरव यादव, सुरेश देवांगन, हर नारायण पांडे आदि की सक्रिय सहभागिता रही।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

